
पचपकङी यूथ क्लब ने आयोजित किया निशुल्क चिकित्सा शिविर
*👉जिला परिषद की अध्यक्ष ने किया शिविर का उद्घाटन*
*👉क्षेत्र दर्जनों जाने-माने चिकित्सकों ने शिविर में मरीजो को दी अपनी सेवा*
*👉क्लब के द्वारा आयोजित शिविर में पहुंचे सैकड़ो मरीज*
—————————
⭐स्वामी विवेकानंद जी कहां करते थें कि नारायण को पाना है तो धरती पर बास करने वाले नर की सेवा करों. पचपकड़ी यूथ क्लब के सदस्यों ने स्वामी जी की इसी मंत्र से प्रेरणा लेकर आज नर सेवा ही नारायण सेवा है मंत्र के तहत यह निशुल्क चिकित्सा शिविर लगा कर स्वामी विवेकानंद जी के बताएं मार्ग पर चलने का प्रयास किया है. उक्त बातें रविवार को पचपकङी यूथ क्लब के द्वारा आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर के उद्घाटन समारोह में पहुंचे अतिथियों ने कहीं. गौरतलब हो कि क्लब के द्वारा रविवार को पचपकड़ी मध्य विद्यालय के परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया जिसका उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्षा प्रियंका जयसवाल ने फीता काट कर किया. इस मौके पर भाजपा नेता दिलीप सर्राफ,पप्पू चौधरी मुखिया प्रतिनिधि संतोष गुप्ता सहित दर्जनों की संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे .
चिकित्सक शिविर में डॉ मुदिता जयसवाल,डॉ चंद्रमोहन वर्मा,डॉ राजीव वर्मा,डॉ प्रमोद कुमार,डॉ विजय कुमार,डॉ गोपाल कुमार सिंह,डॉ रामसेवक,डॉ उषा ,डॉ रवि ,डॉ प्रवीण ,डॉ अमित कुमार घोष ,डॉ संजीव शेखर, जैसे जाने माने चिकित्सको ने अपनी निःशुल्क सेवा दी .
वही इस मौके पर पचपकड़ी यूथ क्लब के अध्यक्ष दिलीप गुप्ता ने बताया कि हम लोगो द्वारा अब प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन किया जायेगा, साथ ही अगर इसी तरह यूथ क्लब के सभी सदस्यों का सहयोग मिलता रहा तो समाज से धीरे धीरे विसंगतियों को दूर कर स्वच्छ समाज का निर्माण किया जायेगा. चिकित्सक शिविर को क्षेत्र के लोगो ने सराहना करते हुये पचपकङी यूथ क्लब के प्रति अपना आभार प्रकट किया. शिविर के संचालन में यूथ क्लब के अरुण गुप्ता, वसीम ,रंजीत कुमार,आदित्य गुप्ता,संदीप,कुंदन कुमार, तूफानी गुप्ता,राजेश चोधरी, रवि राज मधुरेन्द्र,मिन्हाज अख्तर ,हमज़ा अली,राजेश कुमार सहित सभी सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा.




Recent Comments