बिचि: राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार
शिविर में ये कार्य हुए
फ़िरोज़ खान
बारां 8 मई । राजस्व लोक अदालत अभियान न्याय आपके द्वार की शुरुआत शाहाबाद ब्लॉक के ग्राम पंचायत बिचि से हुई । शिविर प्रभारी भूपेंद्र कुमार यादव ने बताया कि शिविर में पांच पट्टे, आपसी समझौते, श्रमिक कार्ड योजना, पालनहार, छात्रवर्ती, वनअधिकार अधिनियम, आदि कार्य मोके पर ही किये गए । वही एडीएम सहरिया परियोजना रामप्रसाद मीणा जन जाति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी । जिससे केम्प के दौरान लोगो को न्याय व राहत मिल सके । वही न्यायलय मे विचाराधीन प्रकरणों में आपसी राजस्थान सरकार की फ्लैग शिप योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा उठाने की अपील कर जानकारी दी । समझौते की पहल की । शिविर में विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा ने राजस्थान काश्तकार अधिनियम 1955 की धारा 53, 88, 188, 183 के तहत दर्ज मुकदमें एवं इजराय के प्रार्थना पत्र, पत्थरगढ़ी एवं सीमाज्ञान, भू-राजस्व अधिनियम 1956 की कार्यवाही के संबंध में लम्बित अपीलें, विभिन्न तरह के लम्बित वादों व प्रार्थना पत्रों के परिप्रेक्ष्य में अन्य प्रकार के प्रकरणों को निस्तारित किया गया । साथ ही बंद रास्तों को खुलवाने, संकड़े रास्तों का अतिक्रमण हटाने तथा नए रास्ते दर्ज कराने सहित रास्ता संबंधी समस्याओं का निवारण, ग्राम पंचायत के लम्बित सभी नामान्तरकरणों का निस्तारण, पारिवारिक कृषि भूमि के सहमति से विभाजन के नवीन प्रकरण दर्ज कर अभियान दिवस पर निस्तारण, लम्बित गैर खातेदारी के प्रकरणों में खातेदारी दिया जाना, राजस्व अभिलेखों में लिपिकीय त्रुटियों का शुद्धिकरण, नवीन राजस्व ग्रामों के लिए नोर्म्स के लिये प्रस्ताव तैयार कर किये । शिविर में सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे । वही शिविर की शुरुआत संकल्प संस्था के कार्यकर्ता गजराज मेहता ने की और श्रमिक कार्ड योजना के लाभ के बारे में बताया ।




Recent Comments