दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
आज दिनांकः 21.12.2017 को भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी जिला शाखा पश्चिम चंपारण द्वारा रेड क्रॉस भवन में 200 से अधिक दिव्यांगों एवं गरीबों में कंबल वितरण किया गया। वितरण कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए चेयरमैन जगदीश प्रसाद केशान एवं सचिव जगमोहन कुमार ने कहा कि रेड क्रॉस मानव सेवा के लिए समर्पित संस्था है। हमारे समाज के विशिष्ट वर्ग दिव्यांगों से कंबल वितरण अभियान की शुरुआत की जा रही है। मौके पर जिला प्रबंध समिति सदस्य डॉ. हृदयनारायण प्रसाद, सूर्यकांत मिश्र, सुरैया शहाब, नंदकिशोर प्रसाद, सैयद शकील अहमद, आपदा राहत समिति के डॉ. शमसुल हक, लालबाबू प्रसाद, बिहारी लाल साहु, डॉ. इंतेसारूल हक, सुजीत कुमार मंटू, अजहर आलम, नितेश पटेल, स्वयंसेवक इमरान कुरैशी राजू कुमार राम, महेन्द्र चौधरी आदि उपस्थित थे।





Recent Comments