इसुआपुर(सारण) : थाना क्षेत्र के एक गांव के ग्रामीणों ने शनिवार की शाम एक 20 बर्षीय युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ।उस पर इसुआपुर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमे उक्त युवक पर छः वर्ष की बच्ची के साथ असफल दुराचार करने की कोशिश का आरोप लगाया है ।युवक थाना क्षेत्र के चाहपुरा गांव का इरशाद आलम अंसारी बताया गया है। घटना की खबर लगते ही जिला पार्षद सदस्या गितासागर राम ,मुखिया राजकिशोर सिंह,गंगासागर राम,सूरज श्रीवास्तव ,अमर प्रसाद सहित दर्जनों लोग थाना पहुंचे तथा घटना की निंदा की ।