समस्तीपुर:सरस्वती पूजा को लेकर थाना परिसर में शांति  बैठक 
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक थाना परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष असगर इमाम ने की।बैठक में विधायक रामबालक सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि पूजा श्रद्धा व विश्वास से जुड़ी होती है। किसी प्रकार की शिकायत हो तो तुरंत इसकी सूचना थाना अध्यक्ष को दें। साथ ही पूजा के दौरान अश्लील गीत या समुदाय विशेष को ठेस पहुंचाने वाले गीतों को नहीं बजाने की अपील की।