भाजयूमो के प्रखण्ड इकाई की हुई बैठक

कटेया (गोपालगंज):– कटेया प्रखंड के नदही टोला स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में मंगलवार को कटेया नगर व कटेया ग्रामीण भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक नगर अध्यक्ष पिंटू गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 29 अगस्त को गोपालगंज में होने वाली युवा सम्मेलन के तैयारी की समीक्षा के साथ-साथ हर बूथ पर 10 युथ का कमल क्लब बनाने पर जोर दिया गया। इसके साथ ही शक्ति केंद्र प्रभारी बनाने की प्रक्रिया पर भी चर्चा किया गया। युवा सम्मेलन को लेकर पदाधिकारियों को जरूरी कार्य की सूची तथा त्वरित कार्य संपादित करने की सलाह भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजू बैठा ने दिया। मौके पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह व सोनू पांडे, भाजपा कटेया मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश मिश्रा, कटेया ग्रामीण अध्यक्ष आनंद गुप्ता, जितेंद्र शर्मा, राजू गिरी सहित सारे पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।