सर्पदंश से महिला की मौत ।

पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के भगवानपुर टाड़ी टोला में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गयी । मृत महिला हरेंद्र भगत की 28 वर्षीया पत्नी सविता देवी बतायी जाती है ।परिजनों के अनुसार सोये अवस्था मे ही महिला को विषैले सांप ने डंस लिया ।  परिजन उसे  इलाज के लिए  पोखरेड़ा स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले जा रहे थे लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया ।