सारण/डोरीगंज
सदर प्रखण्ड के चिरांद मे गरखा विधानसभा भाजपा  के सभी प्रखण्ड अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी जिसमे 7 जून को आयोजित होने वाले गृह मंत्री अमित साह के विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग रैली की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गयी ।
बैठक को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक ज्ञानचन्द मांझी ने कहा कि 7 जुन को आयोजित होने वाले गृह मंत्री के विडियो कॉन्फ्रेन्सिंग रैली के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार किया जाए ताकि बुथ स्तर के कार्यकर्ता इसमे सहभागी हो सके ।
इस अवसर पर मुख्य रुप से जिला महामंत्री शांतनु कुमार , मिडिया प्रभारी संजय सिंह , सहकारिता मंच के जिला अध्यक्ष शेखर सिंह , संतोष जी , सदर मंडल अध्यक्ष हरेश्वर सिंह , सहित गरखा विधानसभा के सभी प्रखण्ड अध्यक्ष एवं आई टी सेल के अध्यक्ष उपस्थित थे ।