बैंक में रुपया जमा करने पहुंचे ग्राहक से ठग ने खुदरा लेने के बहाने 44 हजार उड़ाया

मढ़ौरा : बैंक में 50 हजार रूपया जमा करने पहुंचे एक युवक से एक ठग ने झांसा देकर 44 हजार रूपया गायब कर फरार हो गया I मामला बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थानीय शाखा का है।इस सम्बन्ध में पीड़ित ने थाना में एक आवेदन देकर कारवाई की गुहार लगायी है I शिल्हौरी निवासी अजय सिंह का पुत्र सोनू कुमार सोमवार को 12 बजे के करीब घर से बैंक में 50 हजार रूपया जमा कराने पहुंचा था I जमा पर्ची भर रहा था तभी एक युवक करीब आकर 50 हजाए रूपया का खुदरा मांगा I उसके झांसा में आकर जब मै खुदरा देने लगा इस दौरान उसने चकमा देकर मेरे रूपया से 44 हजार रूपया गायब कर खिसक गया I बाद में जब वह काउंटर पर पहुंचा तो उसके पास मात्र छह हजार रूपया ही था I पीड़ित युवक ने थानाध्यक्ष से कानूनी कारवाई की गुहार लगाई है I