नौतन:-प्रारंभिक शिक्षको ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
दैनिक खोज खबर संवाददाता नौतन रवीश कुमार मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार :- स्थानीय प्रखंड मुख्यालय के सामने शनिवार को बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई नौतन के तत्वावधान मे मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया।
जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष अमित कुमार श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने बताया कि तेईस मार्च दो हजार सत्रह से पटना विधानसभा के समक्ष चल रहे धरना प्रदर्शन मे किए गए पुलिसिया कार्यवाही के विरूद्ध मे सभी प्रखंड मुख्यालय पर पुतला दहन किया जा रहा है।

आज दिनांक पच्चीस मार्च दो हजार सत्रह को जिला मुख्यालय से विशाल रैली निकाल कर पुतला दहन किया गया।
साथ ही सत्ताईस मार्च दो हजार सत्रह से होने वाले मूल्यांकन का सभी शिक्षक बहिष्कार करेंगे। सरकार जब तक पटना मे प्रदर्शन कर रहे शिक्षक प्रतिनिधियो से वार्ता कर अविलम्ब समान काम समान वेतनमान की करे। अन्यथा आंदोलन जारी रहेगा । पुतला दहन कार्यक्रम मे प्रखंड के सैकड़ो शिक्षक शामिल रहे।
शामिल होने वाले मे अनुमंडल अध्यक्ष श्री अफरोज आलम, रामाधार साह, दिलीप यादव, उपेन्दर कुमार ठाकुर, राजकिशोर प्रसाद, असलम हुसैन, जगदीश राम, मनीष गुप्ता, जितेन्द्र दूबे, रविरंजन पटेल, सुनिल कुमार, चन्द्रेश्वर जी, सूरेश प्रसाद, महमद अब्दुल्लाह इत्यादि सैकड़ो शिक्षक शामिल रहे ।।




Recent Comments