नौतन मुखिया के आवास पर आयोजित इफ्तार में शरीक हुये विधायक, कहा की इफ्तार से समाज में जाता है भाईचारा का संदेश

मढ़ौरा (सारण):मंगलवार कों प्रखंड के नौतन पंचायत के मुखिया के आवास पर इफ्तार का आयोजन किया गया। इफ्तार मे पंचायत सहीत आसपास के रोजादारों ने हिस्सा लिया और मुल्क में अमन चैन सबसे सद्भभाव की सामूहिक दुआ मांगी। इफ्तार में शामिल हुए स्थानीय विधायक जितेन्द्र राय ने कहा कि रमजान शरीफ का महीना मुकम्मल तौर पर रहमत व बरकत का महीना है। इस पवित्र माह मे सामूहिक इफ्तार का विशेष महत्व है । ग्रामीण इफ्तार सामाजिक सौहार्द का प्रतिक है इफ्तार के समय जमा हुए हिन्दू मुस्लिम राष्ट्रिय एकता को बढ़ाते है। आयोजक मुखियां कुमार सुमित रंजन ने कहा कि मुस्लिम धर्म में खूदा ने जन्नत के लिए एक दरवाजा बनाया है जिसमे सिर्फ व सिर्फ रोजेदार ही जा सकते हैं। इफ्तार समाज को मिल्लत और भाईचारा का सन्देश देता है। रोजा इफ्तार पार्टी में बड़ी संख्या में मुस्लिम रोजादार के साथ हिन्दु भाई भी शामिल थे ।