सीवान : रघुनाथपुर के संठी गांव में घर का छज्जा गिरने से दब कर मां व बेटी की मौत

✍डाक्टर सुधीर की रिपोर्ट

सीवान : रघुनाथपुर थाना क्षेत्र संठी गांव में सोमवार को दोपहर बाद एक पुराने घर का छज्जा गिरने से मां व बेटी की छज्जा से दब कर दर्दनाक मौत हो गई ।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि संठी गांव के वशिष्ठ गोंड के घर का छज्जा पुराना होने की वजह से गिर है। छज्जा के नीचे बैठकर अपना घरेलू काम कर रही शिवकली देवी व उनकी 16 वर्षीय बेटी अनीशा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए । घटना इतनी दर्दनाक थी की छज्जा के मालवे से दब कर बेटी अनीशा कुमारी की वहीं मौत हो गई । जबकि अनीशा की मां व स्वर्गीय उमेश बीन की पत्नी शिवकली देवी गंभीर रूप से घायल हो गई है।जिसे रघुनाथपुर रेफरल अस्पताल में इलाज हेतू भर्ती कराया गया , लेकिन चिकित्सकों ने मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया जहां से उसे पटना पीएमसीएच के लिए रेफर किया गया लेकिन पटना के रास्ते में ही शिवकली देवी की मौत हो गई ।
वही घटनास्थल पर मौजूद रघुनाथपुर पुलिस ने बेटी के शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेज दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय ग्राम पंचायत के द्वारा मृतक के परिजनों को कबीर अन्तयेष्टी योजना के तहत राशि उपलब्ध कराया गया वहीं प्रखंड प्रशासन ने सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत तत्काल राहत उपलब्ध कराई।
घटना को लेकर पूरे गांव में शोक का माहौल है ।
•••••••
[साभार : परमार मीडिया नेटवर्क : सीवान { बिहार } ]