
मांझी। श्रीराम दरबार सेवा समिति मांझी के वार्षिकोत्सव के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कुंवर देवी माता मंदिर के परिसर में किया गया। देवेश मिश्रा का जन्मदिन भी मनाया गया। संस्था के सचिव कमल कुमार ने बताया कि छपरा में जमीन ली गई है जहां श्रीराम दरबार कॉलोनी बसाई जाएगी। 2 वर्ष में ही संस्था के कुल 12 सौ सदस्य बन गए हैं। कार्यक्रम में दर्जनों सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर सत्येंद्र कुमार शर्मा, प्रमोद कुमार सारस्वत, पूर्व जिला पार्षद पंकज सिंह, भाजपा नेत्री पूजा शर्मा, विनोद प्रसाद, बुद्धन शर्मा, विजय प्रताप सिंह उर्फ चुन्नू सिंह, कीर्तन मंडली में युवा गायक दिवाकर सिंह, वरुण त्रिवेदी उर्फ लाल बाबा, दीपक शर्मा व्यास, जयप्रकाश गुप्ता, सुधांशु कुमार दुबे, राजीव कुमार सिंह, प्रणव पाठक, मैथिली शुक्ला, ललित मोहन शर्मा, विपिन सिन्हा, बबलू शर्मा, आनंद शर्मा आदि मौजूद थे।




Recent Comments