विद्युत विभाग की मुसीबत बढ़ाने की तैयारी में उपभोक्ता
दैनिक खोज खबर डेस्क
विद्युत विभाग के उपभोक्ता अब विद्युत विभाग की मुसीबत बढ़ाने की तैयारी में हैं। बीते दिनों जिस तरह विद्युत विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी के नाम पर उपभोक्ताओं को परेशान किया है इसे लेकर लोगो मे खासा आक्रोश है। यह परेशान किये जाने की बात खुद उपभोक्ता ही कह रहे हैं।
अंदरखाने की खबर तो यहां तक है कि जिले में विद्युत विभाग के कई वरीय अधिकारियों पर मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जा सकता है।
इस पुरे मामले में विद्युत उपभोक्ता इस बात से आक्रोशित है जिन लोगो ने विद्युत कनेक्शन ले रखा है उनके यहाँ भी छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने नियमो को ताक पर रखते हुवे बिजली कनेक्शन नही होने का मामला दायर कर दिया है।
जबकि बिजली कनेक्शन के अतिरिक्त बीते मई माह तक का बिजली बिल भी जमा है। तो क्या यह कोई प्रशासनिक चूक है या फिर जान बूझ कर ऐसा किया गया है। यह जानने के लिए जब विद्युत विभाग के एक अधिकारी को फोन किया गया तो साहब ने फोन नही उठाया।

वही जिनके घर पर छापेमारी के दौरान नजीदीकि थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उसमें भी प्रशासनिक चूक है। मतलब कि जिस जमीन पर घर बना है या बनाया जा रहा है वो किसी अन्य के नाम से है जबकि प्राथमिकी किसी अन्य के नाम पर ही दर्ज की गई है।
वही विद्युत उपभोक्ताओं का कहना है कि फ्रेंचाइजी संचालकों के इशारे पर ऐसी छापेमारी की जा रही है जिससे अवैध उगाही किया जा सके।
अब देखना मजेदार है कि ऐसे मामले में यदि विद्युत उपभोक्ता न्यायालय का दरवाजा खटखटाते हैं तो फिर आगे क्या होता है।




Recent Comments