दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)का नौतन प्रखण्ड पर विशाल प्रदर्शन हुआ।प्रदर्शन का नेतृत्व जिला मंत्री प्रभुराज नारायण राव ,जिला सचिव मण्डल सदस्य का.चांदसी प्रसाद यादव,प्रभुनाथ गुप्ता ,विजय नाथ तिवारी ,लोकल कमिटी के मंत्री प्रकाश कुमार वर्मा ,शंकर कुमार राव ,म.हनीफ ,अवध बिहारी प्रसाद आदि कर रहे थे ।
यह प्रदर्शन केन्द्र की मोदी सरकार की वादा खिलाफी ,साम्प्रदायिक शक्तियों को परास्त करने ,किसानों के कृषि कर्ज माफ करने ,फसल में लागत का डेढ़ गुणा दाम देने ,किसानों को 5 हजार रुपये पेंशन देने ,सभी गरीबों को राशन किरासन की नियमित ब्यवस्था करने ,नौतन प्रखण्ड को सूखाग्रस्त घोषित करने ,बसवरिया से नुराखाप ,कुर्मी टोला होते हुए धूम नगर तक पक्की सड़क का निमार्ण करने तथा खड्डा पतहरी सड़क का चौड़ी करण करने ,नौतन प्रखण्ड के सभी पंचायतों में उच्च विद्यालय तथा नौतन प्रखण्ड मुख्यालय में इंटर कॉलेज शीघ्र खोलने ,हरदिया कोठी के पर्चाधारियों को जमीन पर कब्जा देने , ईंख का दाम 4 सौ रुपये करने ,चीनी मिलों में बकाये का भुगतान ब्याज सहित देने , शौचालय निर्माण में ठेका प्रथा को समाप्त कर लाभार्थियों को राशि उपलब्ध कराने ,खड्डा पंचायत के भंगहा टोला श्रीनगर के बीच तथा पोखरा टोला से नहर तक सड़क के बीच ध्वस्त पुलिया का निर्माण करने आदि मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन में अनिल अनल, नीरज बरनवाल ,सुशील श्रीवास्तव ,अशरफी प्रसाद ,रामा चौधरी ,हेमन्त साह, भरत राम ,अमरजीत प्रसाद ,मिसरून नेशा, मुसमात कुशमी ,गायत्री देवी आदि बड़ी संख्या में औरतें शामिल थी ।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नौतन से का. विजय नाथ तिवारी , प्रभुनाथ गुप्ता ,प्रकाश कुमार वर्मा ,म.हनीफ , अनिल अनल ,अशरफी प्रसाद ,अशरफी चौधरी का 7 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मिल कर अपनी 21 सूत्री मांगपत्र पर वार्ता किया





Recent Comments