जननायक कर्पूरी ठाकुर के सपनो को धरातल पर जदयू उतार रही है : संतोष महतो

तरैया(सारण)।18.जनवरी.2020 : जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार महतो ने प्रखण्ड के खराटी गाँव का भ्रमण शुक्रवार को किया।जिसमें मानव श्रृंखला एवं आगामी 24 जनवरी को पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती समारोह में शामिल होने के लिए अति पिछड़ा समाज को निमंत्रण दिया।अति पिछड़ा बस्ती में लोगो को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की समाज को पुरा गोलबंद होकर अपने-अपने तरीके से काम करने की जरूरत है। जननायक कर्पूरी ठाकुर अतिपिछड़ा और दलितों के लिए हमेशा लराई लड़े और समाज को मजबूती प्रदान करने के लिए पूरी जीवन गुजार दिया, ठीक उसी तरह से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक-एक अतिपिछड़ा व दलित को समाज मे उचित भागीदारी सुनिश्चित कर समाजिक न्याय का परिचय दिया है। जो बधाई के पात्र है। बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा की इतना विकास किसी और ने अबतक नही किया है।हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जदयू पार्टी जननायक के सपनो को आज धरातल पर उतार रही है।तथा कर्पूरी जी के आदर्शो का पालन कर रही है।बैठक की अध्यक्षता प्रो. ज्वाला प्रसाद ने किया।उक्त मौके राजकुमार कुशवहा,रत्नेश कुमार भास्कर,धर्मेन्द्र साह, अनिल कुशवाहा सहित अन्य मौजूद थे।