सुवाणा: गौशालाओं को चारा भेंट किया
आज़ाद नेब (azadnb55@gmail.com)
भीलवाडा 16 मई। सदभावना सेवा ट्रस्ट के सहयोग से मंगलवार को भीलवाडा तहसील क्षेत्र के सुवाणा गांव स्थित श्री मातेश्वरी गौसेवा समिति द्वारा संचालित गौशाला एवं बडा महुआ गांव स्थित गौशाला को सुखे चारे की एक-एक मिनी ट्रक भेंट की गई है। इस अवसर पर ट्रस्ट की अध्यक्षा कमला चौधरी,महामंत्री प्रमीला सुर्या, बलवीर देबी चोरडिया,निर्मला सिंघवी, स्नेहलता धारीवाल, रिंकू जाट,प्रकाश चपलोत जैन व गोपाल शर्मा सहित कई उपस्थित थे।




Recent Comments