नौतन के वार्ड नंबर नौ में लोगों को जल्द मिलेगा शुद्ध जल

#परवेज अख्तर/सिवान;

नौतन ( सीवान ) :- नौतन पंचायत के वार्ड नंबर नौ में लोगों को जल्द ही शुद्ध जल पीने के लिए उपलब्ध हो जाएगा । उक्त जानकारी नौतन पंचायत के मुखिया कृष्णा प्रसाद ने नल जल योजना के अंतर्गत बोरिंग कार्य के उद्घाटन के दौरान कही । बता दें कि पंचायत की मुखिया कृष्णा प्रसाद ने मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत नल जल योजना के बोरिंग कार्य उद्घाटन भूमिपूजन के साथ करा दिया । गौरतलब है कि मुख्यमंत्री के सात निश्चय योजना के अंतर्गत हर घर नल का जल योजना के तहत मुखिया ने अपने पंचायत के वार्ड संख्या नौ में वार्ड सदस्या लिलावती देवी, वार्ड सचिव बबलू कुमार शर्मा, पंचायत सचिव एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में भूमि पूजन कर कार्य का उद्घाटन किया । इस दौरान मुखिया ने बताया कि इसके अंतर्गत हर घर तक पाइप लाइन बिछाकर नल का जल पहुंचाना है । शीघ्र ही इस वार्ड के लोगों को शुद्ध जल मुहैया हो जाएगा । इस मौके पर मुखिया कृष्णा प्रसाद, पंचायत सचिव चन्द्रमोहन प्रसाद, बीरेंद्र प्रसाद, टुनटुन प्रसाद, सीमांत राज, रामेश्वर मिश्रा, धर्मेन्द्र शर्मा, राहुल शर्मा, विशाल यादव, अजीत यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद थे।