
पानापुर(सारण)थाना क्षेत्र के महम्मदपुर गांव में हाइटेंशन तार की चपेट में आकर एक राजमिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया।घायल राजमिस्त्री मुड़वा गांव निवासी भूषण पंडित बताया जाता है ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि भूषण पंडित महम्मदपुर गांव में मजदूरी करने गया था ।इसी दौरान लोहे की रड सीधा करने के दौरान वह बगल से गुजर रहे हाइटेंशन तार के सम्पर्क में आकर बुरी तरफ झुलस गया ।घटना के बाद आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए मशरक ले गए जहां एक निजी चिकित्सक के पास उसका इलाज चल रहा है ।




Recent Comments