बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन अंतर्गत सोनहो में तकनीकी कौशल विकास केंद्र का एसडीओ ने किया उद्घाटन

अमनौर /सारण
बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन अंतर्गत सोनहो में तकनीकी कौशल विकास केंद्र का उद्घाटन एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने फिता काटकर किया. सोमवार को उक्त केन्द्र के उद्घाटन के पश्चात एसडीओ विनोद कुमार तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के प्रशिक्षण केन्द्र के खुलने से यहां महिलाओं को सिलाई – कटाई का तकनीकी ज्ञान प्राप्त होगी. जिससे रोजगार के अवसर के साथ – साथ आत्मबल मजबूर होगा. सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर विभिन्न योजनाएं शुरू किया है. महिलाएं इस अवसर का लाभ उठा आगे बढ़े. उक्त केन्द्र के निदेशक ने कहा कि एक सत्र में 30 महिलाओं का ग्रुप निर्धारित है जिसे निशुल्क सिलाई – कटाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा. उक्त मौके पर मुख्य रूप से निदेशक उपेन्द्र कुमार, काॅडिनेटर अरुण कुमार सिंह, ट्रेनर माधुरी कुमारी, निधि कुमारी, मुखिया पति सुनील साह, बीडीसी प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह आदि लोग शामिल थे.
बिहार स्किल डेवलपमेंट मिशन अंतर्गत सोनहो में तकनीकी कौशल विकास केंद्र का एसडीओ ने किया उद्घाटन




Recent Comments