नेता जी सुभाषचन्द्र बोस टूर्नामेंट का फाइनल मैच पटना चार विकेट से जीता

हसनपुरा (सीवान) ।

प्रखण्ड के मंद्रापाली पंचायत के माधवापुर स्थित खेल के मैदान में चल रहे नेताजी सुभाष चन्द्र बोस 22 वां क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को पटना बनाम छपरा के बीच खेला गया। छपरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। छपरा ने निर्धारित 20 ओभरों में पूरा विकेट खोकर 116 रन बनाया। जबाव में पटना के टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुये मैच को चार विकेट से जीत लिया। इसके पूर्व बलिया के बिरहा गायन जितेंद्र यादव व घोड़े के रेस के पश्चात मैच का शुभारंभ हुआ। मैच के मुख्य अतिथि राजद नेत्री हिना शहाब, पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी, राजद नेता उमेश सिंह, मुन्ना शाही,अदनान अहमद सिद्दीकी, अलगु सिंह,राजेश्वर यादव,जाकिर हुसैन दिलावर आदि ने विजेता व उप विजेता टीम को ट्राफी प्रदान किया। मैन ऑफ द मैच निशु कुमार व सिरिज का अवार्ड मनीष कुमार (पटना) को दिया गया। मैच के आयोजक राजद नेता अश्वत्थामा यादव थे।मैच के एम्पायर अजय व देवेंद्र, कमेंट्री वशिष्ठ, राकेश,रोहित व अफरोज थे।वही स्कोरर सिंध्दार्थ, ब्रजेश व अशोक थे। मौके पर उमेश यादव,दानिश अख्तर, सुगेन सिंह,संजय यादव,मनोज गूप्ता,राजेश ठाकुर,बच्चा यादव आदि उपस्थित थे।