बेतिया – गौनाहा:– *तीस बोतल सौफी व चार लिटर नेपाली चुलाई शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* होली को देखते हुऐ सीमा पर बढाई गयी चौकसी के कारण आज फीर एक शराब कारोबारी एसएसबी के हथे चढ़ा ।
44 वी बटालियन नरकटियागंज एसएसबी भांगहा बीओपी के जवानो देसी व सौफी शराब के साथ एक कारोबारी को धर दबोचने में कामयाबी हासिल कि है ।
इसकी जानकारी देते हुए 44 वी बटालियन एसएसबी नरकटियागंज उप सेनानायक अंजय कुमार रजक ने बताया कि गस्त करते समय जवानो ने पिलर संख्या 425/10 के समीप से टीम लीडर एच जीडी सुखबिर सिंह के नेतृत्व में चार लीटर देसी शराब और तीस बोतल सौफी शराब सहित एक साइकल के साथ घोडपकडी साहपुर प्रसौनी निवासी स्व. छोटू मांझी के 38 वर्षीय पुत्र हरी मांझी को धर दबोचा है। जप्त शराब व साईकिल की कुल कीमत अनुमानित कीमत 7050/-₹ आंकी गयी है ।
जप्त शराब व पकडे गये कारोबारी को अग्रतर करवाई हेतु भांगहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।