शराब मामले का अभियुक्त गिरफ्तार
हसनपुरा(सीवान)।
एम एच नगर थाना के तेलकथू में बीती संध्या गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई। जिसमें एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त गौतम यादव पिता स्व० रत्न यादव है।पुलिस ने बताया कि हुसैनगंज/एमएच नगर थाना कांड संख्या 9/2020 दिनांक 14 -1 -2020 धारा 30 (A) बिहार मद्य निषेद 2018 के मामले का कोर्ट वारंटी था। जिसको रविवार को जेल भेज दिया गया।




Recent Comments