अज्ञात बलोरो ने बाइक सवार को मारी ठोकर , घटनास्थल पर मौत

परवेज अख्तर
फुलवरिया (गोपालगंज) ।
थाना क्षेत्र के मिश्रबतरहा बाजार से पश्चिम मजीरवां कला गांव स्थित दुर्गा स्थान के समीप भोरे मीरगंज मुुख्य पथ पर रविवार की अहले सुबह विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात बोलेरो ने एक बाइक सवार को ठोकर मार दी । जिससे जहां बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई । वही बाइक के परखचे उड गए। मृतक युवक भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गोईता टोला गांव के निवासी रामदेव शर्मा का 28 वर्षीय पुत्र विजय कुमार शर्मा था। जो मीरगंज स्थित डॉक्टर राकेश प्रसाद के यहां से रोगी को दिखाने के लिए पर्ची लगाकर वापस अपनी बाईक से मरीज को ले जाने के लिए घर आ रहा था । जहां यह घटना घटी । घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना कि जानकारी पुलिस को दि गई । जहां घटना की सूचना मिलते ही श्रीपुर ओपी अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने सहायक अवर निरीक्षक लालू प्रसाद मलाह व पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा । वही फुलवरिया थानाध्यक्ष घटनास्थल को श्रीपुर ओपी क्षेत्र में कह कर टालते रहे । जबकि घटनास्थल फुलवरिया थाना क्षेत्र में अवस्थित है। उधर वरीय पदाधिकारियों के आदेश पर घटनास्थल पर पहुंचे फुलवरिया थानाध्यक्ष मनोज कुमार पर ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा । जहां मुख्य पथ पर आगजनी करते हुए सड़क को घंटो जाम रखा। वही दोनों थाने कि पुलिस सीमा विवाद को लेकर आपस में उलझते रही । उधर सड़क जाम से पथ पर दो किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कीतार लग गई। जिसके चलते राहगीरों का आना जाना मुश्किल रहा। अनेकों वाहन अपना रास्ता बदलते हुए गंतव्य स्थान को जाने को मजबूर हुए। घटना की सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर विजयीपुर थानाध्यक्ष संजीत कुमार भोरे थानाध्यक्ष जंगू राम मीरगंज थाना अध्यक्ष शशि रंजन कुमार अंचल पदाधिकारी हेमंत कुमार झा तथा मीरगंज पुलिस इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए । जहां आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर शांत कराने का प्रयास करने लगे। लेकिन ग्रामीण उनकी बात नहीं मान रहे थे। काफी मशक्कत के बाद सीओ हेमंत कुमार झा मीरगंज इंस्पेक्टर सतीश कुमार हिमांशु के समझाने बुझाने तथा आरोपी को पकड़ने का आश्वासन मिलने के बीच लोग शांत हुए । तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए गोपालगंज भेजा गया तथा जाम हटाकर आवागमन शुरू कराया गया ।
परिजनों में मचा कोहराम।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों मे कोहराम मच गया। बे टे की मौत की खबर पर पिता रामदेव शर्मा दहाड़ मारकर रोने लगे। वही माता लगनी देबी बेहोश जमीन पर गिर पड़ी।जो अब तक बेहोश पड़ी हुई है।