गृहस्वामी को बंधक बना 1.5 लाख नगद व पच्चास हजार के जेवरात की हुई लूट




सीवान के दरौली प्रखंड मुख्यालय स्थित पटेल मोड़ निवासी नारदजी राजभर के घर से परिजनों को बंधक बना अज्ञात चोरों ने जेंवर व एक लाख नगद सहित दो लाख रुपये की शुक्रवार की रात्रि में लूट लिया गया। मिली जानकारी के अनुसार नंदजी राजभर अपने परिजनों के साथ खाना खा साढ़े दस बजे अपने झोपड़ीनुमा घर में सोने गया तबतक हथियार बंद चार की संख्या आकर धावा बोल भैंस को खोलने लगे जब चोरों द्वारा भैंस नहीं खोल पाने पर बगल में सोयें नंदजी भर को बन्दुक के कूंदा से मार बंधक बना घर में घुस परिजनों को भी बंधक बना एक घंटा तक लूट पाट किया व जेवर व एक लाख नकद सहित दो लाख रुपए का समान लूट लिया गया। नंदजी भर ने बताया कि मेरी पत्नी शैल देवी के गाला में पहने मंगलसुत्र,पायल व सोने की जियुतिया को मारपीट कर निकाल लिया।इसी बीच झोपड़ीं में सोई पुत्री सुमित्रा देवी ने फुस का टाट फाड़ कर भाग पटेल मोड़ की तरफ भाग निकल हल्ला गुल्ला कर लोगों को जगाया तबतक ग्रामीण हो-हल्ला करते हुए लाठी डंडे लेकर आये तब तक चोरों ने लूटपाट कर भाग निकले। थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर लूट की घटना की छानबीन की जा रही है।




Recent Comments