
पानापुर(सारण)प्रखंड के किसान आजकल नीलगायों ,जंगली सुअरो एवं बंदरो के आतंक से परेशान हैं ।ये जानवर रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुँचा रहे हैं ।इसी से आजिज होकर शुक्रवार को रसौली गांव के दर्जनों किसान अंचल कार्यालय पहुँचे एवं सीओ को आवेदन देकर अपनी फसलो की रक्षा की गुहार लगायी है ।सीओ को दिए आवेदन में किसानों ने कहा है कि हम किसानों के लिए कृषि ही जीविका का आधार है।फसलों के नष्ट हो जाने से हमारे समक्ष भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो जाएगी ।किसानों ने 7 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर इस दिशा में कोई सार्थक पहल नही की जाती है तो हम सब अंचल कार्यालय के समक्ष आमरण अनशन पर बैठेंगे।आवेदन पर हस्ताक्षर करनेवालों में अखिलेश्वर सिंह ,रतेंद्र कुमार सिंह ,राजा सिंह ,मदन राय ,बेनीमाधव सिंह ,कामेश्वर सिंह आदि शामिल हैं ।इस संबंध में सीओ रणधीर प्रसाद ने बताया कि किसानों की समस्याओं को वन विभाग को भेजा जा रहा है ।इस मामले में वन विभाग ही कुछ कर सकता है ।




Recent Comments