
पानापुर(सारण) प्रखंड के सतजोड़ा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में शुक्रवार को बिहार पुलिस सप्ताह के तहत आम जनता और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए पुलिस व पब्लिक के बीच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।मैच का उद्घाटन बीडीओ मो.सज्जाद एवं थानाध्यक्ष महम्मद जफरुद्दीन ने संयुक्त रूप से किया ।बिहार पुलिस और पब्लिक टीम के बीच खेला गया किक्रेट टूर्नामेंट को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पब्लिक टीम के कप्तान मुखिया प्रतिनिधि बबलू सिंह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।पब्लिक टीम ने निर्धारित ओवरों में 144 रन बनाए ।जवाबी पारी खेलते हुए पुलिस एकादश की पूरी टीम 127 रनों पर सिमट गयी ।इस प्रकार पब्लिक एकादश ने 17 रनों से मैच जीतकर कप पर कब्जा जमाया। विजेता एवं उपविजेता टीमो को थानाध्यक्ष ने कप देकर सम्मानित किया।




Recent Comments