
नि:शुल्क शिविर में 200 मरीजों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
👉 नि: शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरुकता शिविर आयोजित हुई
छपरा/एकमा (सारण) : जानकी एजुकेशनल एंड सोशल ट्रस्ट हंसराजपुर की ओर से एकमा नगर पंचायत बाजार स्थित न्यू लाईफ क्लिनिक में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर रविवार को आयोजित हुई।
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच सह स्वास्थ्य जागरुकता शिविर डॉ. सत्यदेव प्रसाद यादव के निर्देशन में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम ने लगभग 200 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गई।
शिविर में डॉ. यादव ने मरीजों से बदलते मौसम में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी सलाह दी गई।
इस दौरान सुगर, बल्ड प्रेशर, अस्थमा, हेमोग्लोबीन, यूरिक एसिड सहित अन्य मौसमी बीमारियों वाले मरीजों का नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इस शिविर के आयोजन में डॉ. एसडीपी यादव, डॉ. पी. कुमार, डॉ. आर. कुमार, डॉ. केडी. यादव, डॉ. संतोष कुमार, मनीष कुमार सिंह, रविन्द्र कुमार पांडेय, डॉ. आरके यादव, आरएन श्रीवास्तव, कुमार ऋषिकेश, रंजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मिश्रा, ईश्वर दयाल सिंह, धनंजय कुमार, प्रो. अजीत कुमार सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।




Recent Comments