मांझी(सारण) । भारी गहमा-गहमी के बीच मांझी प्रखण्ड मुख्यालय पर सोमवार को प्रथम दिन पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 22 व प्रबन्ध-कारिणी समिति सदस्य पद के लिए कुल 33 अभ्यर्थियों ने अपने नामांकन के पर्चे दाखिल किये।

जिनमे महिला व पुरुष शामिल हैं। ताजपुर से सुरेन्द्र सिंह, बंगरा पंचायत से पैक्स अध्यक्ष पद के लिए पूर्व मुखिया सीमा देवी तथा उमेश सिंह, सोनबरसा से भानु प्रकाश उर्फ राजू यादव, कौरुधौरु से बीरेंद्र कुमार सिंह, मांझी पश्चिमी पैक्स से प्रमोद सिंह, भलुआं बुजुर्ग से दीपक मिश्रा, डुमरी से मिंटू यादव, महम्मदपुर से पतिराम उपाध्याय, गोबरही से पिंकी देवी, मटियार से विनोद यादव, भोला यादव, राजमती देवी आदि ने नामजदगी के पर्चे दाखिल किए। गाजे बाजे के साथ सैकड़ों समर्थकों के साथ आये प्रत्याशियों को अबीर गुलाल लगाकर तथा फूल माला पहनाकर उनके समर्थक नारेबाजी कर रहे थे।

प्रत्यासियों के बीच स्थानीय महाबीर मन्दिर में पूजा करने की होड़ सी लगी थी।

अत्यधिक भीड़ भाड़ के कारण आसपास के मिठाई दुकानों में अच्छी खासी भीड़ देखी गई। तीन काउंटर पर नामांकन हो रहा था। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी मौजूद थी।