अमनौर(सारण)।व्यवसायी पुत्र के साथ दुर्व्यवहार करने व थप्पड़ चलाने से नाराज होकर अमनौर के  व्यवसायियों ने अपनी अपनी प्रतिष्ठानों को बंद कर सड़क पर उतरे. नाराज व्यवसायियों ने पुलिस के इस रवैये के खिलाफ जमकर विरोध जताया.  विरोध कर रहे व्यवसायियों ने अमनौर थानाध्यक्ष विश्वमोहन राम द्वारा जानबूझकर कर व्यवसायियों को निशाना बना रहे हैं. कोई न कोई बहाना बनाकर तंग करते हैं. अपनी वर्दी का खौफ दिखाते हैं. बीना जाने बुझे गालीगलौज व लप्पड़ थप्पड़ करते रहते हैं. स्वर्ण व्यवसायी रमेश सोनी ने बताया कि मेरा छोटा लड़का अमनौर हरनारायण ठाकुरवाड़ी बाजार के गली से अपने भाई का स्कूल बाइक से जा रहा था वहीं थानाध्यक्ष वहां पहुंच उसके बाइक का चाभी ले लिया तथा उसके साथ दुर्ब्यवहार करने लगे .जिसका विरोध करने पर गालीगलौज करने लगे तथा थप्पड़ चला दिये. व्यवसायियों  ने फोन से इसकी शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा स्थानीय सांसद व विधायक से किया.  वहीं एक शिकायत पत्र  एसपी व डीआईजी से मिलकर करने की बात कही. इधर इस घटना के बाद प्रबुद्ध व समाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस के वरीय अधिकारियों व सांसद राजीव प्रताप रुडी से बात किया जहां उनलोगों द्वारा मामले की जांच कर थानाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया.जिसके बाद व्यवसायी शांत हुए और अपनी अपनी दुकानें खोले.  इधर थानाध्यक्ष विश्व मोहन राम ने अपने उपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि पुलिस गस्ती के दौरान देखा गया कि युवक कान में एयरफोन लगाकर लगाए ट्रिपल लोड में जा रहा था,पुलिस ने रोकना चाहा मगर वह पुलिस को देखते ही भागने लगा,पुलिस संदेह पर उसका पीछा करते हुए उस गली में जा कर पकड़ गाड़ी के कागजात का सत्यापन करने लगी,इस दौरान युवक पुलिस के साथ दुर्ब्यवहार करना शुरू कर दिया. युवक को डांटने फटकारने पर कुछ लोगो ने इसे राजनीति हवा बना दिया.