दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
पश्चिम चंपारण जिला के चनपटिया थाना क्षेत्र अंतर्गत लछुछापर वृर्ती टोला गांव मे मिटी सड़क पर गिराने को लेकर आपस में हुई मार पीट मे एक व्यक्ति घायल हो गया था जिस का इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे सदर पुलिस उपाधीक्षक पंकज रावत, पुलिस अधीक्षक जयंकान्त ने लोगो को समझा बुझाकर कर भरोसा दिलाया कि अभियुक्त को तुरन्त गिरफ्तारी होगी नही तो कुर्की जब्ती होगी किसी भी किमत पर बक्सा नही जायेगा। घटना पिछले रविवार 14 अक्टूबर की करीब 11:30 बजे की है ।मृतक अरविन्द कुमार (26) वर्ष के पिता सुरेश प्रसाद ने चनपटिया थाना मे नौ लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकराया है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि पिछले रविवार को 11बजे मेरी माँ का तबीयत खराब हो गई तो अपने बेलोरो गाड़ी से बेतिया मेरा लडका अरविन्द कुमार रंजीत कुमार और डाईवर अमलेश महतो के साथजा रहे थे। इस दौरान घर के पशिचम पीसीसी सड़क पर गये तो देखा की गाव के हरिशंकर मिश्र व राजु मिश्र टेक्टर से अपने खेत को भरने के लिए रोड पर मिटी गिरा रहे थे। मृतक अरविन्द ने कहा की रोड से मिटी हटा लिजिए उसी को लेकर बक झक होने लगी इसी बीच हरिशंकर मिश्र नेअवाज दिये तो जर्नादन मिश्र, लाल बाबु शर्मा , रविकान्त उर्फ गुडडु मिश्र ,विनोद मिश्र, विक्की मिश्र ,रमेश मिश्र व पुष्पा देवी सभी लोग हाथ मे लोहे का रड लाठी बास से मारने लगे अरविन्द को विनोद मिश्र ने मार कर हाथ तोड़ दिये और सर फोड़ दिये और आंख जख्मी कर दिये उसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में एमजेके अस्पताल लाया गया जहां नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया रास्ते मे नाजुक हालत देखते हुए मजफ्फरपुर हाँस्पीपल मे सीटी स्केन कराया गया तो डाक्टर ने बताया कि सर मे खुन जम गया है और सर का हडी टुट गया है उसके बाद पटना के शिवा हाँस्पीटल ले गए जहा ईलाज के दौरान गुरुवार को सुबह 8 बजे मृत्यु हो गई । मौत के खबर सुनते ही गाव मे मातम छा गया लाश गुरुवार को रात मे गांव पहुंचा जहां तनाव की स्थिती को देखते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार झा अपने दल बल के साथ गांव पहुंच गए लेकिन शुक्रवार को सुबह से माहौल इतना बिगड़ गया की डीएसपी को जना पड़ा लोगो ने एसपीको बुलाने पे अड़े रहे । जिला कप्तान जयकान्त ने गांव पहुच कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया तब जाकर मामला शांत हुआ।