मांझी(सारन) : इंटर कालेज नरपलिया में बने कोरेंटाइन सेंटर से चोरी होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कालेज के आदेशपाल शशिभूषण सिंह द्वारा स्थानीय थाने में एक लिखित आवेदन दिया गया है। जिसमे कहा गया है कि प्रशासनिक निर्देशानुसार संस्था की सम्पूर्ण जिम्मेवारी प्रतिनियुक्त कर्मियों को दी गई है। इसी क्रम में 1 मई को व्याख्याता प्रो. हरेंद्र कुमार सिन्हा के द्वारा फोन करने पर मैं कक्ष उपलब्ध कराने व व्यवस्था में सहयोग करने के लिए कालेज पहुंचा तो पहले से सीओ व बीडीओ प्रांगण में मौजूद थे और अवलोकन कर रहे थे। इसी क्रम में जब रसोईघर की तरह गया तो देखा कि कार्यालय की खिड़की को काट कर कम्प्यूटर सेट, इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर सहित कई सामानों की चोरी कर ली गई है। प्राचार्य पद को लेकर चल रहे विवाद के कारण संस्था की चाभी मेरे पास ही रहती है। आदेशपाल ने बताया कि आवेदन देने के तीन दिन बाद भी पुलिस द्वारा घटना स्थल का अवलोकन नही किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उसे कमरे में रखे गए कई आवश्यक कागजात भी असुरक्षित हैं।
/—-/-