मांझी आने से यूपी पुलिस ने प्रवासियों को रोका
मांझी(सारण) : मांझी में यूपी पुलिस ने जब अपने हीं लोगों को सीमा से लौटाया तो वे निराश होकर पुनः जयप्रभा सेतु से होकर बिहार की सीमा में मांझी पहुंच गए और कहा कि यह बर्ताव हमें अच्छा नही लगा। लौटे लोगों में दो दर्जन लोग शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यूपी के बलिया जनपद के सहतवार व सुखपुरा थाना क्षेत्र के गांवों की 20 महिलाएं व 3 पुरुष बिहार के अररिया जिला में 2 माह पहले आये थे। महिलाओं ने बताया कि वे गांव में घूम-घूम कर पारंपरिक गोदना (टैटू) गोदने का काम करती हैं जो उनका पेशा है। लॉक डाउन के कारण वह फंस गई थी। सरकार द्वारा बार-बार समय सीमा बढ़ाये जाने पर जब मन ऊब गया तो अपने दल के साथ पैदल हीं निकल पड़ी। रिविलगंज व मांझी थाना पुलिस ने सहयोग करते हुए एक डीसीएम ट्रक पर बैठा कर बिहार व यूपी की सीमा तक भेजवा दिया। लेकिन वहां चांददियर चेकपोस्ट पर तैनात यूपी पुलिस द्वारा रोक दिया गया।
–/—




Recent Comments