
जर्जर जयप्रभा सेतु पर भारी वाहनों के आवगमन पर तत्काल रोक लगाने की बलिया सांसद ने मुख्यमंत्री से की मांग

मांझी(सारन)। बलिया के भाजपा सांसद बीरेन्द्र सिंह मस्त ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर मांझी के समीप सरयू नदी पर अवस्थित जर्जर जयप्रभा सेतु पर भारी वाहनों के आवगमन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है।

पत्र में उन्होंने बिहार के कर्मनाशा पुल का हवाला देते हुए कहा है कि यदि भारी वाहनों के आवागमन पर रोक नही लगाई गई तो दोनों प्रदेशों के सड़क सम्पर्क भंग हो जाएगा तथा दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति बन जाएगी। उन्होंने भारी वाहनों का अवैध परिचालन रोकने के लिए भेजे गए पत्र की प्रतिलिपि यूपी के खनन सचिव व बलिया के डीएम को भी भेज दी है। सांसद द्वारा सेतु होकर परिचालन पर रोक लगाने सम्बन्धी पत्र भेजे जाने की खबर के बाद भारी वाहन संचालकों में हड़कंप ब्याप्त है।





Recent Comments