याद की गई वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई

छपरा (सारण) : वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई जी के पुण्यतिथि के रूप में नेहरू युवा केंद्र सारण छपरा के कार्यालय में माल्यार्पण की गई।
पुण्यतिथि में नेहरु युवा केंद्र के लेखापाल श्री अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मराठा शासक झांसी राज्य की रानी और 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना थी सिर्फ 23 साल की उम्र में अंग्रेजी साम्राज्य की सेना को जनोजेहद की और रणभूमि में उनकी मौत हो हुई थी। तात्या टोपे और रानी की संयुक्त सेना ग्वालियर के विद्रोही सैनिकों की मदद से ग्वालियर के किले पर कब्जा कर लिया ।18जून 1858 में ग्वालियर के पास कोटा की सराय में बितानी सेना से लड़ते-लड़ते रानी लक्ष्मी बाई जी की मृत्यु हो गई।
इस पुण्य तिथि में नगरा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक आकाश कुमार दिघवारा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रेखा कुमारी रिविलगंज के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक विशाल कुमार,धर्मेंद्र कुमार,हर्षित कुमार,विजय कुमार शशिकान्ति कुमारी आदि उपस्थित थे




Recent Comments