सारण/मांझी। मांझी के सुघर छपरा स्थित संत धरणी दास मन्दिर परिसर में रविवार को स्थानीय ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शामिल लोगों द्वारा मांझी का नाम संत धरणी नगर किये जाने के मुद्दे को और अधिक धारदार बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में शामिल सदस्यों ने संत धरणी से जुड़ी स्मृतियों को संरक्षित रखने का संकल्प ब्यक्त किया। बैठक में पेंटिंग के माध्यम से दुकानों व प्रतिष्ठानों के श्राइन बोर्ड पर संत धरणी नगर ।मांझी। का नाम प्रचारित करने सरकारी व पंचायत स्तर पर नाम परिवर्तन का प्रस्ताव जिला परिषद को भेजने तथा मांझी श्मसान घाट पर मोक्ष धाम ।संत धरणी नगर। नामकरण का श्राइन बोर्ड लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। स्थानीय सोशल मीडिया ग्रुप ।अनुभव जिंदगी का। के तत्वावधान में आयोजित बैठक में महंत वासुदेव दास संत त्रिभुवन दास रंजन शर्मा पंकज सिंह ओम प्रकाश गुप्ता समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान सुनील श्रीवास्तव संजीव श्रीवास्तव देवेन्द्र श्रीवास्तव जगमोहन चौहान तथा नागेन्द्र ठाकुर आदि लोग शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता जवाहर प्रसाद श्रीवास्तव ने किया।