छपरा। बिहार विधान सभा आम निर्वाचन-2020 के अवसर पर सारण जिला के सभी दस विधान सभा क्षेत्रों के लिए मतदान कार्य में उपयोग किये जाने वाले ईवीएम/वीवीपैट का विधान सभावार प्रथम रैण्डमाइजेशन का कार्य समाहरणालय स्थित एनआईसी में सम्पन्न हाे गया। रैण्डमाइजेशन के अवसर पर एनआईसी में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन एवं सभी दस विधान सभा क्षेत्रोंं के निर्वाची पदाधिकारी सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रथम रैण्डमाइजेशन के उपरांत ईवीएम/वीवीपैट को विधान सभावार अलग-अलग कर 5.10.2020 को पूर्वाहन 10ः00 बजे स्ट्रांग रूप में राजनैतिक दलां के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में भंडारित किया जाएगा।