
उच्च विद्यालय बाजितपुर में बिहार उन्नयन कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ
#दीपक कुमार सिंह/परसा (सारण) : प्रखंड के उच्च विद्यालय बाजितपुर में शुक्रवार को बिहार उन्नयन कार्यक्रम के तहत स्मार्ट क्लास का शुभारंभ हुआ। स्मार्ट क्लास के नोडल शिक्षक आर्कमिडीज कुमार ने बताया कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की व्यवस्था की गयी है। इसके माध्यम से बच्चों को ऑफ लाइन व ऑनलाइन मेरा मोबाइल – मेरा विद्यालय एप के माध्यम से शिक्षा दी जायेगी। सारण उन्नयन के सफलता के बाद बिहार सरकार बच्चों के लिये काफी महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम को पूरे बिहार में बिहार उन्नयन के नाम से सभी उच्च व उच्चतर विद्यालयों में लागू की है। स्मार्ट क्लास उदघाट्न के मौके पर प्रधनाध्यापक विकास कुमार ने बच्चों के बीच मिठाई वितरित किया तथा बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार उन्नयन कार्यक्रम बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इससे बच्चों का रिजल्ट अच्छा हो रहा है। ऑडियो व वीडियो के माध्यम से जो शिक्षा दी जाती है वह बच्चों के जेहन में जल्द आ जाती है। मौके पर प्रधानाध्यपक विकास कुमार, नोडल शिक्षक आर्कमिडीज कुमार, विज्ञान शिक्षक प्रमोद कुमार, गणित शिक्षक सुधीर कुमार, अनिल कुमार चौधरी, प्रवीण कुमार, नवल किशोर राय, मो. इमरान, नागिनालाल मांझी, गणेश राय समेत अन्य शिक्षक व सैकड़ो छात्र – छात्राएं उपस्थित थे।




Recent Comments