
मढ़ौरा नपं के उपमुख्य पार्षद के चुनाव में गड़बड़ी का आरोप
मढ़ौरा(सारण) : मंगलवार को नपं के उपमुख्य पार्षद चुनाव बेनतीजा होने पर स्थगित करने की कारवाई को अभ्यर्थियों में एक पक्ष ने निर्वाची पदाधिकारी पर गड़बड़ी करने का आरोप लगाया गया है।इसको लेकर अभ्यर्थी राखी कुमारी ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है।जिसमें उपमुख्य पार्षद चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह मढ़ौरा एसडीओ द्वारा प्रथम बार मे राखी कुमारी के पक्ष में आठ और शालू देवी के पक्ष में सात और एक मत अमान्य हो जाने पर भी राखी देवी को उपमुख्य पार्षद की घोषणा नहीं की गई।बल्कि दूसरे अभ्यर्थी शालू देवी के पक्ष में परिणाम लाने के लिये तीन बार चुनाव प्रक्रिया के लिये पार्षदों को बाध्य किया गया।और अंततः चुनाव स्थगित कर दी गई । उक्त संबंध में पूछे जाने पर निर्वाची पदाधिकारी सह मढ़ौरा एसडीओ बिनोद कुमार तिवारी ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह नियमावली अनुकूल है।चुनाव प्रक्रिया संबंधित सूचना चुनाव आयोग समेत संबंधित उच्चाधिकारियों को परामर्श के लिये भेज दी गई है।




Recent Comments