घायल मुन्ना की हुई मौत.
✍️परवेज अख्तर/सिवान ;
हसनपुरा(सिवान) : एमएच नगर थाने के सिसवां ,कला निवासी मोहर्रम मियां के पुत्र मुन्ना हवारी की मौत इलाज के दौरान पटना में शनिवार को हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह दो भाई एवं तीन बहनों में चौथा नंबर का था। उसकी मौत के बाद पत्नी अफसाना खातून,भाई बाबूजान हवारी, बहन सलमा खातून, रुखसाना खातून समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि बुधवार को रघुनाथपुर के मिर्जापुर गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान करंट लगने से दो की मौत हो गई थी तथा पांच लोग घायल हो गए थे।




Recent Comments