ग्लोबल ओलम्पियाड फेडरेशन परीक्षा में आदित्य प्रथम
तरैया (सारण):18.07.18:
ग्लोबल ओलंपियाड फेडरेशन द्वारा आयोजित परीक्षा 2017-18 में तरैया के साहनेवाजपुर में स्थित होली होम स्कूल का छात्रों ने तृतीय चरण की परीक्षा में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुये स्कूल का नाम रौशन किया।जिसमें प्रथम पुरस्कार आदित्य राज गुप्ता,द्वितीय पुरस्कार रंजन कुमार एवं तृतीय पुरस्कार प्रिंस कुमार को दिया गया।साथ ही गुड़िया कुमारी,ऋषभ कुमार,आशुतोष कुमार एवं अभिषेक कुमार को सांत्वना पुरस्कार स्कूल के व्यवस्थापक दीपक प्रसाद गुप्ता एवं प्राचार्य बलराम कुमार साह ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।उक्त मौके पर स्कूल शिक्षक-शिक्षिका एवं छात्र-छात्रा और अभिभावक उपस्थित थे।




Recent Comments