दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-बेतियाl बुधवार के दिन आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना अंतर्गत सदर अस्पताल में चल रहे योजनाओं का 3 सदस्य टीम ने निरीक्षण किया !जांच समीक्षा के दौरान कई पहलू पर बारीकी से जांच किया !बिहार स्वास्थ्य सुरक्षा समिति अंतर्गत एमजेके अस्पताल में कितने लोगों का इलाज किया गया और इस योजना अंतर्गत आम लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ पहुंचाया जा सके इस पर चर्चा की गई चर्चा के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत जिनका स्वास्थ्य कार्ड है उनका 5 लाख की चिकित्सा सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराना है इसके लिए लाभार्थी को राशन कार्ड ;आधार कार्ड या अन्य पहचान पत्र साथ में लेकर जरूर आए लाभार्थी ताकि इसकी सही पहचान हो सके और इसका लाभ दिया जा सके!इस जांच टीम में आयुष्मान भारत के डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ;राज कार्यक्रम पदाधिकारी डॉक्टर पार्थ ;मेडिकल सलाहकार ; डॉक्टर राज्यपाल राज्य सलाहकार सुरक्षा समिति ;सत्येंद्र चौहान ;मानव संसाधन सलाहकार एवं डॉ अरुण कुमार सिन्हा सिविल सर्जन; डॉ श्रीकांत दुबे ;उपाधीक्षक एमजेके अस्पताल एवम मोहम्मद शाहनवाज स्वास्थ्य प्रबंधक ;एमजेके अस्पताल निर्भय कुमार उपाध्याय जिला समन्वयक आदि मौजूद रहे