भेल्दी(सारण). नवरात्रि के लेकर भेल्दी के सराय बॉक्स स्थित राधाकृष्ण मंदिर में बुधवार को कलश स्थापना के साथ दुर्गा सप्तशती का पाठ प्रारंभ हुई। इस दौरान जगत जननी जगदंबा से सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे भवंतु निरामय…. के तहत प्रार्थना की गई कि जल्द से जल्द दुनिया कोरोना वायरस जैसे वैश्विक महामारी से उबारें। यथाशीघ्र इस बीमारी का दवा डॉक्टरों व वैज्ञानिकों द्वारा खोज निकाली जाए, ताकि दुनिया में फैल रही महामारी से लोगों को राहत मिल सके। पहले ही मंदिर में पूजन हेतु आने वाले श्रद्धालुओं पर पूर्णतः रोक लगा दी गई है। मंदिर में इसमें केवल पुजारी द्वारा ही नियमित पूजन होगी।गौरी गणेश,पूजन कलश स्थापना, नौ दुर्गा के पूजन शुरू हुई।प्रथम दिन माँ के शैल पुत्री स्वरूप की पूजन हुई।जिससे माँ अपने भक्तों को मनोवांछित फल देती हैं।सन्त श्रीधर दास जी महाराज ने कहा कि घर से बाहर नहीं निकालिए भर में रहकर ही साफ-सफाई का ध्यान रखें एवं एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। सरकार द्वारा लगाए गए नियमों का हर स्थिति में पालन जरूर करें। श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने बताया कि हर वर्ष गड़खा प्रखंड के पचपतरा वनदेवी मंदिर में नवरात्रि का पाठ होती थी परंतु इस वर्ष कोरोना वायरस को बचाव हेतु सरकार द्वारा घोषित कर्फ्यू को देखते हुए अमनौर प्रखण्ड के सराय बक्स में ही पाठ प्रारंभ हुई।