मोतिहारी। चिरैया प्रखंड के मीरपुर पंचायत के मीरपुर दक्षिणी टोला में सामा चकेवा बनाने के लिए मिट्टी लाने गई दो बहनों की गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। मृतका कमलेश्वर साह की पुत्री सुषमा कुमारी (8 वर्ष) व ममता कुमारी (6 वर्ष) बताई गई हैं। बताया गया कि मिट्टी कोड़ने के क्रम में गड्ढे में पैर फिसल जाने से वे गहरे पानी में चली गई। घटना के बाद खेल रहे छोटे बच्चों ने इसकी सूचना उसके घर पहुंचकर दी। परिवार वाले जबतक वहां पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की खबर के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए कहा, पर परिवार के लोगों ने इनकार कर दिया। पुलिस ने उसके लिखित बयान पर शव को उसके परिवार को सौंप दिया है।