Θबेतिया/नरकटियागंज:-TSUNSS(गोपगुट) नरकटियागंज अनुमंडल एवं प्रखंड कमिटी का हुआ गठन

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉आज दिनांक 02/12/17 (शनिवार) को *TSUNSS बिहार (गोपगुट), पश्चिम चम्पारण जिला इकाई* के जिला महासचिव राजेश कुमार राय के नेतृत्व में रेलवे मध्य विद्यालय, ब्लॉक रोड, नरकटियागंज में TET शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत हुई ! जिसमें स्थानीय शिक्षकों की उपस्थिति में शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं एवं उसके निराकरण हेतू अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर *TSUNSS नरकटियागंज* कमिटी का गठन कर जिला एवं प्रदेश स्तर पर संघ को मज़बूती सहयोग प्रदान करने पर सहमति बनीं !

उक्त निर्णायक सहमति के आलोक में उपस्थित शिक्षकगण के सर्वसम्मति से कार्यकारी कमिटी गठित कर जुझारू कर्मठ सक्रिय शिक्षक *राकेश कुमार राव एवं विजय कुमार द्विवेदी को क्रमशः नरकटियागंज अनुमंडल सचिव तथा अनुमंडल संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया !

संघ के मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” नें बताया कि नरकटियागंज अनुमंडल अन्तर्गत प्रखंड कमिटी के सशक्तिकरण हेतू इनके नेतृत्व में अस्थायी रुप से कार्यकारी प्रखंड कमिटी का भी गठन कर अगली प्रखंड स्तरीय बैठक में स्थायी करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया !
गठित कमिटी में :-

*राकेश कुमार राव – अनुमंडल सचिव*

*विजय कुमार द्विवेदी – संयुक्त सचिव*
*प्रखंड अध्यक्ष- क्षमेंद्र कुमार*

*प्रखंड उपाध्यक्ष- अशोक कुमार*

*प्रखंड सचिव- अर्चेश कुमार*

*प्रखंड संयोजक- संजय कुo पाण्डेय*

*प्रखंड मीडिया प्रभारी- काशिफ रेजा साई*

*प्रखंड कोषाध्यक्ष- मनोज कुमार*

को शिक्षकों की समस्या के निराकरण हेतू कार्यभार एवं पदभार सौंपा गया !
इसकी सूचना आधिकारिक रुप से संघ के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुनिल कुमार “राउत” नें दी एवं संघ की ओर से गठित कमिटी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ व्यक्त की !
जिला प्रतिनिधि के रुप में TSUNSS पश्चिम चम्पारण इकाई के जिलाध्यक्ष चंचल अविनाश सुधांशु, जिला महासचिव राजेश कुo राय, जिला कोषाध्यक्ष प्रशांत प्रियदर्शी सहित  शिक्षक गौतम जीतू, धर्मेन्द्र शर्मा भट्ट (सचिव, मझौलिया), गिरीश चन्द्र प्रसाद, अनूप कुमार, लालू मिश्र, अरविन्द राम, धीरज कुमार, अल्ताफ आलम, अजय वर्णवाल, शैलेंद्र कुमार राय, रघुनन्दन कुमार, मनीष कुमार (उपाध्यक्ष, लौरिया), निशान्त कुमार ठाकुर, सुनील यादव

आदि दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहें !

धन्यवाद !