
दिघवारा(सारण)।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा में बुधवार को नव प्रसूता की मौत से आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा और सीएचसी में जमकर तोड़फोड़ की इस दौरान आक्रोशित लोगों ने ओपीडी कक्ष दवा वितरण कक्ष और पंजीकरण पंजीकरण कक्ष में को अपना निशाना बनाया और घंटे भर तक इन कक्षाओं में तोड़फोड़ करते रहे जिसमें भारी मात्रा में सरकारी संपत्ति का नुकसान हुआ है मिली जानकारी के मुताबिक गरखा थाना क्षेत्र के बाजितपुर गांव निवासी पप्पू सिंह की 21 वर्षीय पत्नी जुली कुमारी बुधवार की रात पहले सुबह लगभग 1:30 बजे डिलीवरी के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वारा पहुंची थी जिसके बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया बेटे के जन्म के पश्चात अधिक रक्तस्राव होने से जूली की स्थिति गंभीर हो गई जिसके बाद सुबह के लगभग 5:00 बजे सीएचसी के डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए हाजीपुर रेफर कर दिया इसी बीच बेहतर इलाज के लिए जाने के क्रम में रास्ते में ही जूली ने दम तोड़ दिया इसके बाद उसके परिजन वह सैदपुर स्थित मायके के लोग समेत कई शरारती तत्व शव के साथ सीएचसी पहुंचे जहां सब उने नव प्रसूता की मौत के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को जिम्मेदार मानते हुए जमकर बवाल मचाया और अस्पताल के ओपीडी,दवा वितरण व पंजीकृत पंजीकरण कक्ष को तोड़फोड़ कर चकनाचूर कर दिया लगभग 1 घंटे तक आक्रोशित परिजन बवाल काटते रहे इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ दिग्विजय समेत एएनएम जीएनएम हेल्थ मैनेजर अन्य स्वास्थ्य कर्मी जान बचाकर वहां से भाग खड़े हुए बवाल मचाने के बाद आक्रोशित परिजन शव के साथ वापस लौट गए घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार दल बल के साथ सीएचसी दिघवारा पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी ली इस बाबत पूछे जाने पर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रोशन कुमार ने बताया कि 20 से 25 की संख्या में पहुंचे लोगों ने बवाल मचा कर अस्पताल की संपत्ति का नुकसान पहुंचाया है इस बाबत घटना की सूचना सीएस व अन्य संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है वही प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में आवेदन दिया गया है वहीं दूसरी तरफ मृतका के देवर राजन कुमार सिंह ने घटना को लेकर एक आवेदन दिया है जिसमें अपनी भाभी की मौत के लिए एएनएम सोनी कुमारी व अन्नू कुमारी को जिम्मेवार ठहराते हुए हुई लापरवाही की जांच की मांग की है करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।




Recent Comments