
फिर से बजरंगबली की मूर्ति स्थापित कर शुरु किया दिया-बत्ती जला कर पूजा-पाठ
मढ़ौरा (सारण)। अनुमंडल प्रशासन के निर्देश पर दर्जनों पुलिस बल की मौजूदगी में लोगों के बीच आस्था के रुप में माने जाने वाले पीपल पेड़ के पास बना चबूतरा तोड़े जाने पर की सूचना पर लोग आक्रोशित हो गए। मंगलवार की शाम में मढ़ौरा एसडीओ आवास के सामने व निर्माणाधीन डाकघर के समीप पीपल वृक्ष के पास बने चबूतरा को बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में तोड़ने का काम शुरु हुआ । इसकी जानकारी जब आसपास के लोगों को हुईं लोग समूह में जमा हो गए। आस्था के रुप में स्थापित पीपल वृक्ष की लोग पूजा और चबूतरा पर माथा टेकते थे। लोग की भीड़ जमा होने पर प्रशासन का विरोध प्रदर्शन शुरु हुआ तो प्रशासन के कान खड़े हो गए। लोगों की विरोध पर प्रशासन मूक दर्शक बनी रहीं और महिलाएं वहां पर दीप प्रज्जवलित कर पूजा करना शुरु कर दिया। उसके बाद युवाओं ने स्थानीय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर सड़क पर उतर आए। बाद में युवाओं ने पीपल के पेड़ के पास फिर से हटाई गईं बजरंग बली की मूर्ति स्थापित कर देर शाम तक जमे हुए थे। जानकारी के अनुसार अनानक से स्थिति बिगड़ते देख प्रशासन ने अपनी कार्रवाई बंद कर मूक दर्शक बनी रहीं। मालूम हो कि मढ़ौरा एसडीओ आवास के समाने तीन मुहानी पर एक पीपल वृक्ष का वर्षों से है। बीते कुछ साल पहले स्थानीय लोगों ने पीपल वृक्ष के चारों तरफ एक चबुतरा बना दिया था । धार्मिक आस्था का प्रतीक मान महिला और पुरुष दिया बत्ती जला पूजा कर पीपल वृक्ष की पूजा किया करते थे। मढ़ौरा एसडीओ योगेंद्र कुमार ने उस चबूतरे को सुरक्षा के दृष्टिकोण से चोर-उच्चक्के व असामाजिक तत्वों का बैठका बता कर इसे हटाने का निर्णय लिया था। इसको लेकर मंगलवार को पुलिस बल और दण्डाधिकारी के मौजूदगी में तोड़ा जा रहा था। जानकारी के बाद जमा हुए लोग आक्रोशित होकर प्रशासन का विरोध करने लगे और हटाई गई मूर्ति की मांग पर अरे रहे। बाद में स्थानीय लोगों ने फिर से पीपल के पेड़ के पास बजरंग बली की मूर्ति स्थापित कर पूजा पाठ शुरु कर दिए। मूर्ति स्थापना के बाद लोगों का आक्रोश शांत हो गया और लोग धीरे धीरे वापस लौट गए। कार्रवाई के दौरान मढ़ौरा डीएसपी इंद्रजीत बैठा, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष आरके सिंह, दंडाधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात थे।




Recent Comments