ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाये जा रहे गेंहूँ के बौझे में विधुत स्पर्सघात से लगी आग

मांझी (सारण) : बुधवार को प्रखंड के भभौली गांव में ट्रैक्टर ट्राली पर लादकर ले जाये जा रहे गेंहूँ के लगभग 60 बोझे में विद्युत तार का स्पर्श होने से आग लग गई और ट्राली समेत गेहूं के बोझे जल गये। मिली जानकारी के अनुसार उसी गांव के लालू यादव ट्रैक्टर से गेंहूँ का बोझा ढो रहे थे तभी यह घटना हुई।आग लगी के क्रम में चालक ट्रैक्टर इंजन ले कर भागने में सफल रहा।