दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-

रामनगर में एक डॉक्टर पर हुए हमले को लेकर आईएमए ने मोर्चा खोल दिया है. इस मसले पर जिला आईएमए के अधिकारियों की एक बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रशासन आरोपियों पर उचित एवं शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो जिले में ही नहीं पूरे राज्य में डॉक्टर हड़ताल करेंगे. इस बात की सूचना आईएमए के जिला मीडिया प्रभारी, प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ सह नारायणी आर्थोपेडिक हॉस्पिटल के मुख्य प्रबंधक डॉ उमेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी. श्री कुमार ने बताया कि डॉक्टरों पर लगातार हो रहे हमले असहनीय है. हम डॉक्टर सदैव लोगों की सेवा के लिए तत्पर रहते हैं. डॉक्टर भगवान नहीं होते इसलिए उनसे भगवान की तरह अपेक्षा रखना गलत है. हम डॉक्टर कभी यह नहीं चाहते कि किसी का अहित हो इसके बावजूद भी यदि किसी डॉक्टर पर हमले होते हैं तो इसमें लोगों को भी इस बात को समझना चाहिए कि डॉक्टर सुरक्षित है तभी हम भी सुरक्षित हैं. मौके पर आई एम ए के जिला अध्यक्ष, सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे.