नवादा :रोह में चपरासी के बेटे ने बनाया इको फ्रेंडली फ्यूललेस जेनरेटर
#फ्यूललेस जेनरेटर की लोग कर रहे सराहना ..

#सुमित भगत सन्नी: नवादा मन मे अगर कुछ कर दिखाने का जूनून हो तो इंसान को सफलता हासिल करने से भला कौन रोक सकता हैं और सफलता उनके कदम चूमते हैं ..
यह साबित कर दिखाया हैं नवादा जिला के प्रखंड मुख्यालय रोह के खलीफा टोला निवासी चपरासी रंजीत दास के बेटे संदीप कुमार ने
उसने फ्यूललेस जेनेरेटर तैयार किया है इस जेनेरेटर को चलाने के लिए किसी प्रकार के इंधन की आवश्यकता नही
यह इको फ्रेंडली फ्यूललेस जेनेरेटर बैटरी से संचालित होता हैं जो कि बिना धुंआ व आवाज़ किए बिना दूसरी जेनेरेटर के मुकाबले यह पूरी तरह् प्रदूषण रहित हैं ।
यह प्रदूषण रहित इंजन डायनमो को संचालित किया गया 5 केवीए के अल्टरनेटर को रफ्तार से घुमाने के लिए संदीप ने खुद एक गियर बॉक्स तैयार किया इस गियर बॉक्स की सहायता से गति बढ़ाकर अल्टरनेटर से बिजली तैयार किया जा रहा और बैटरी से चलने वाला जनरेटर जितना देर चलेगा उसी दरमियान बैटरी को भी चार्ज करते रहेगा ।
संदीप ने बताया कि वह इंजीनियर बनना चाहता था । मगर साइन्स विषय मे एडमिशन नहीं होने व घर की हालत ठीक नही रह्वे व पिता के बीमार रहने के कारण उसने अपने पिता की जगह चपरासी की नौकरी की लेकिन उसके मन मे तो कुछ अलग करने का विचार उमड़ रहे थे ।
लिहाजा उसने चपरासी की नौकरी छोड़ के फ्यूललेस जेनरेटर बनाने में जुट गए। इस फ्यूललेस जेनरेटर बनाये जाने की खबर सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण संदीप के घर के बाहर इकठ्ठे हो गए
लोग बिना इंधन के प्रदूषणरहित जेनरेटर को कौतूहल से देखते रहे
वंही मौजूद संदीप ने ग्रामीणों को फ्यूललेस जे जेनरेटर चलकर उससे बल्ब , हैलोजन , मोटर , ड्रिलर आदि उपकरणों को चलाकर दिखाया ।
वही मौजूद लोगों ने बिना कोई ईंधन के जेनरेटर बनाने को लेकर संदीप को खूब साहराया ..




Recent Comments